भारत

400 करोड़ की ड्रग्स मामले में खुला राज: गैंगस्टर का नाम आया सामने, बड़े ड्रग कारोबारी का बेटा भी शामिल

jantaserishta.com
25 Dec 2021 4:28 PM IST
400 करोड़ की ड्रग्स मामले में खुला राज: गैंगस्टर का नाम आया सामने, बड़े ड्रग कारोबारी का बेटा भी शामिल
x

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कराची से लाई जा रही 400 करोड़ रुपये की ड्रग को हाल ही में एटीएस की टीम ने गुजरात में पकड़ा था. अब इस केस में नया खुलासा हुआ है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान बोट (Boat) में कराची के बड़े ड्रग माफिया हाजी हसन का बेटा साजिद सवार था. उसने पूछताछ में बताया कि इस मामले से जेल में बंद पंजाब के एक बड़े गैंगस्टर का कनेक्शन है. अब गैंगस्टर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पुलिस नया खुलासा करने की तैयारी कर रही है.

हाल ही में गुजरात ATS और कोस्ट गार्ड की टीम ने पाकिस्तान के कराची से आ रही अल हुसैनी नाम की बोट को पकड़ा था. बोट से 400 करोड़ की ड्रग बरामद की थी और 6 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया था. कस्टडी में गिरफ्तार एक पाकिस्तानी साजिद ने खुलासा किया है कि वो फिशरमैन नहीं, बल्कि कराची के ड्रग माफिया हाजी हसन का बेटा है.
कराची में बैठा हाजी हसन ही अल हुसैनी बोट से ड्रग भारत भिजवा रहा था. जांच एजेंसियों के मुताबिक अफगानिस्तान में मौजूद अफीम की खेती करने वाले किसान और अफगानिस्तान के ड्रग माफिया तालिबान सरकार के आने से डरे हुए हैं. ड्रग माफियाओं को इस बात का डर है कि तालिबान जल्द ही अफगानिस्तान में होने वाली अफीम की खेती और ड्रग सिंडिकेट पर अपना कब्जा कर लेगा.
तालिबान के डर से भारतीय सीमा में पिछले कुछ महीनों से लगातार ड्रग की तस्करी बढ़ गई है. ड्रग तस्करी के लिए अफगानिस्तान- कराची और गुजरात के रूट का इस्तेमाल किया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 400 करोड़ की इस ड्रग बरामदगी में पंजाब के एक बड़े गैंगस्टर का नाम सामने आया है, जो फिलहाल राजस्थान की जेल में बंद है. सूत्रों ने बताया कि ये ड्रग पंजाब में डिलीवर होनी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story