भारत

करोड़ों के ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, सरगना समेत 5 गिरफ्तार, 24.7 किलो गांजा जब्त

SHIDDHANT
5 Nov 2026 11:30 PM IST
करोड़ों के ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, सरगना समेत 5 गिरफ्तार, 24.7 किलो गांजा जब्त
x
हैदराबाद। तेलंगाना में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिलने का दावा किया गया है। ईगल फोर्स (EAGLE Force) ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर असम से जुड़े एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में कथित सरगना भास्कर हजारिका सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 24.7 किलोग्राम गांजा जब्त करने की जानकारी दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, ईगल फोर्स की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) पिछले 60 दिनों से भास्कर हजारिका की तलाश कर रही थी। लगातार निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के बाद टीम को सफलता मिली। अधिकारियों का दावा है कि इस कार्रवाई से करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में 31 वर्षीय भास्कर हजारिका शामिल है, जो हैदराबाद में IKEA के पास फुटपाथ पर होटल चलाता था। वह मूल रूप से असम के लखीमपुर का रहने वाला है।
दूसरा आरोपी 37 वर्षीय बाबू बोरा रैपिडो चालक है, जबकि 26 वर्षीय निर्मल हजारिका निजी नौकरी करता है। चौथा आरोपी 25 वर्षीय प्रांजल दत्ता उबर चालक है। ये तीनों भी असम के लखीमपुर के रहने वाले बताए गए हैं। पांचवां आरोपी 34 वर्षीय अकन राजबंशी असम के गोलाघाट का मूल निवासी है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी हैदराबाद के न्यू हफीजपेट स्थित प्रेम नगर इलाके में रह रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब गांजे की सप्लाई के स्रोत, आर्थिक लेनदेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। इस अभियान में सात मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
Next Story