
x
सांकेतिक तस्वीर
युवती समेत 3 गिरफ्तार.
ठाणे: महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने एक फ्लैट से 2.12 करोड़ रुपये मूल्य की 1.93 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) दवा जब्त करने के बाद एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस उपायुक्त (जोन III, कल्याण) अतुल ज़ेंडे ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार रात को अवैध ड्रग नेटवर्क के बारे में सूचना मिलने के बाद डोंबिवली के पास खोनी गांव में स्थित फ्लैट पर छापा मारा.
छापेमारी के दौरान नेटवर्क में शामिल 21 वर्षीय महिला को मौके पर ही पकड़ लिया गया. जबकि उसके दो पुरुष साथी शुरू में घटनास्थल से भाग गए, लेकिन बाद में उनका पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. डीसीपी ने बताया कि आरोपी एक संगठित ऑपरेशन के सदस्य हैं, जिसमें दो पुरुष कथित तौर पर ड्रग की आपूर्ति और रसद का प्रबंधन करते थे, जबकि महिला ने इसके स्थानीय वितरण और डिलीवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
जब्त की गई मेफेड्रोन की कुल मात्रा 1.93 किलोग्राम है और इसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2.12 करोड़ रुपये है. मनपाड़ा पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पुलिस उपायुक्त जेडे के मुताबिक हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या इस समूह का महाराष्ट्र में या उसके बाहर संचालित होने वाले बड़े ड्रग सिंडिकेट से संबंध है. इस कार्रवाई को ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखी जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





