भारत
ड्रग ओवरडोज से दो छात्रों की मौत: पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, अब तक 7 गिरफ्तार
jantaserishta.com
16 April 2026 1:49 PM IST

x
पुलिस लगातार नए खुलासे कर रही है.
मुंबई: मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में हुए लाइव कंसर्ट के दौरान ड्रग की ओवरडोज से दो छात्रों की मौत के मामले में अब जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस लगातार नए खुलासे कर रही है। इस केस में वनराई पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही अब तक कुल 7 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है।
बताया जा रहा है कि यह सातवां आरोपी ड्रग सप्लाई सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है और उसका काम बड़े इवेंट्स और लाइव कंसर्ट में ड्रग्स पहुंचाने का था। पुलिस अब भी मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है, जो इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से काम करता था। ड्रग्स को पहले बाहर के इलाकों से मुंबई लाया जाता था और फिर अलग-अलग माध्यमों से कंसर्ट और पार्टी जैसे बड़े आयोजनों तक पहुंचाया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि कल्याण से पोर्टर के जरिए ड्रग्स मुंबई भेजे जाते थे और फिर उन्हें छात्रों और युवाओं को बेचा जाता था।
जानकारी के अनुसार, नेस्को सेंटर में हुए इस कंसर्ट से ठीक एक दिन पहले यानी 10 अप्रैल को एमडीएमए ड्रग्स की सप्लाई की गई थी। पुलिस का मानना है कि इसी ड्रग्स के ओवरडोज का कारण दो छात्रों की जान चली गई।
इस घटना के बाद पुलिस ने कंसर्ट में मौजूद लोगों की भी जांच शुरू कर दी है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और डिजिटल सबूत भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतने बड़े इवेंट में ड्रग्स कैसे पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई।
वनराई पुलिस ने बुधवार देर रात इस नए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है। पुलिस का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क काफी बड़ा है और इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





