भारत

ड्रग्स केस: एनसीबी के गवाह किरण गोसावी पर एक और केस दर्ज, लगा ये आरोप

jantaserishta.com
31 Oct 2021 11:28 AM IST
ड्रग्स केस: एनसीबी के गवाह किरण गोसावी पर एक और केस दर्ज, लगा ये आरोप
x

पुणे: पुणे पुलिस ने शनिवार को ड्रग्स केस में एनसीबी के गवाह किरण गोसावी पर एक और केस दर्ज किया है. ये केस पीड़ित को धमकाने और साजिश रचने के आरोप में दर्ज किया गया है. गोसावी पर यह तीसरा केस है.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मु्ताबिक, पुणे पुलिस ने बताया कि गोसावी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420, 409, 506 (2), 120 (बी) और हथियार अधिनियम 3 (बी) के तहत पीड़ित को धमकाने और साजिश से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
किरण गोसावी पहले से ही पुणे के फरसखाना पुलिस स्टेशन में दर्ज इसी तरह के एक मामले में 5 नवंबर तक पुलिस हिरासत में है. शनिवार को किरण गोसावी के खिलाफ तीन पीड़ितों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया. आरोप है कि गोसावी ने नौकरी देने के बहाने इनसे ठगी की.
इससे पहले गोसावी को पुणे पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था. पुणे की एक कोर्ट ने उसे 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. उसे 28 अक्टूबर को 18 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में कटराज इलाके से गिरफ्तार किया गया था. आरोप है कि उसने लोगों को नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर ठगी की.
एनसीबी ने 2 अक्टूबर को क्रूज पर छापा मारा था. इस दौरान एनसीबी ने आर्यन खान समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद गोसावी की आर्यन खान के साथ एक सेल्फी वायरल हुई थी. बाद में पता चला था कि एनसीबी ने गोसावी को गवाह बनाया है. हालांकि, उसके बाद से गोसावी फरार था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story