
x
ब्राउन शुगर बरामद
Ranchi रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 28.59 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹5.6 लाख बताई जा रही है। आरोपियों ने यह ड्रग्स बिहार के सासाराम से खरीदी थी और रांची में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से एक यामाहा मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार के सासाराम से बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर की खेप रांची लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मंदिर इलाके में देर रात गश्त तेज की। इसी दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को संदिग्ध गतिविधियों के चलते रोका। तलाशी में उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवा राम, अमर कुमार यादव और सूरज कुमार शर्मा के रूप में हुई है — तीनों रांची के सुखदेव नगर क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में तीनों ने कबूल किया कि उन्होंने यह नशा ‘मौसा जी’ उर्फ बबन साह और उसके साथी सूरज कुमार से सासाराम में खरीदा था। वे इसे रांची में महंगे दामों पर बेचने के इरादे से लाए थे।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ कांड संख्या 954/25 के तहत मामला दर्ज किया है। जब्त की गई ब्राउन शुगर की कीमत ₹5 लाख से अधिक बताई गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह नेटवर्क बिहार और झारखंड के कई जिलों में फैला हुआ है। पुलिस ने ड्रग्स सप्लायर बबन साह उर्फ मौसा जी और सूरज कुमार की तलाश शुरू कर दी हैयह कोई पहला मामला नहीं है जब बिहार के सासाराम से रांची में नशे की सप्लाई की गई हो।
जून 2025 में भी पुलिस ने एक बड़े ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया था, जिसमें मुख्य सरगना रूबी देवी उर्फ ‘भाभी जी’ को सासाराम स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। जांच में खुलासा हुआ था कि वह लंबे समय से झारखंड में ड्रग्स की सप्लाई का नेटवर्क चला रही थी।
सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन जुड़ा है। टीम बिहार के सासाराम और रांची के कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा कर दिया जाएगा।
Tagsरांची ड्रग्स बरामदगीब्राउन शुगर तस्करीमौसा जी ड्रग नेटवर्करांची पुलिस कार्रवाईझारखंड नशा तस्करीसासाराम सप्लायरसुखदेव नगर थानाबबन साहभाभी जी गिरोहड्रग्स माफिया रांचीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





