भारत

भूसे की आड़ में नशा तस्करी, ट्रक से 2 करोड़ का गांजा बरामद

jantaserishta.com
20 March 2026 4:24 PM IST
भूसे की आड़ में नशा तस्करी, ट्रक से 2 करोड़ का गांजा बरामद
x
अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है.
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों के अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनएच-39 पर स्थित 'यम्मी होटल' के पास छापेमारी कर एक ट्रक से करीब 190 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी गई है। तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक में धान के भूसे के नीचे गांजे की इस बड़ी खेप को छिपाकर रखा था। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से तस्करी के इस शातिर तरीके का भंडाफोड़ हो गया।
लातेहार एसपी कुमार गौरव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध ट्रक एनएच-39 पर खड़ा है। सूचना के सत्यापन के लिए अंचल पदाधिकारी नंदकुमार राम और एसआई राहुल सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो प्रथम दृष्टया ट्रक सामान्य कृषि माल की ढुलाई वाला लगा, लेकिन सघन तलाशी के दौरान भूसे की परतों के नीचे छिपाए गए गांजे के 190 पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने यूपी नंबर (यूपी 26 टी 7820) वाले इस ट्रक को तत्काल जब्त कर लिया है।
छापेमारी के दौरान मौके पर कोई भी संदिग्ध या ट्रक चालक मौजूद नहीं था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। एसपी ने बताया कि यह मामला एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस अब ट्रक के निबंधन नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका गंतव्य क्या था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story