भारत

पुलिस वर्दी की आड़ में नशा तस्करी का जाल: 8 किलो चरस के साथ 2 कान्स्टेबल समेत 4 गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 Jun 2021 10:37 AM IST
पुलिस वर्दी की आड़ में नशा तस्करी का जाल: 8 किलो चरस के साथ 2 कान्स्टेबल समेत 4 गिरफ्तार
x
एक वैगनआर और होंडा इमेज कार भी सीज की है.

चम्पावत जिले के निवासी दो सिपाही यूएस नगर के किच्छा में आठ किलो चरस के साथ गिरफ्तार हुए हैं। इनमें एक सिपाही चम्पावत कोतवाली जबकि दूसरा पिथौरागढ़ में तैनात है। दोनों सिपाही मूल रूप से चम्पावत जिले के ही निवासी हैं। यूएस नगर पुलिस ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। यूएस नगर के एसएसपी दलीप कुंवर प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा करेंगे। चम्पावत कोतवाली में तैनात सिपाही प्रदीप फत्र्याल लंबे समय से चरस तस्करी का गिरोह चल रहा था। वर्दी की आड़ में वह चम्पावत से सस्ते दामों में चरस खरीदकर यूएस नगर समेत अन्य इलाकों में तस्करी में जुटा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सरगना सिपाही प्रदीप फत्र्याल, पिथौरागढ़ के सिपाही प्रभात बिष्ट समेत अन्य को गिरफ्तार किया है। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है। दोनों सिपाही मूल रूप से चम्पावत जिले के ही निवासी हैं। उनकी टैक्सी नंबर की एक वैगनआर और होंडा इमेज कार भी सीज की है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story