भारत
बस स्टैंड जाने के लिए ट्रेन से उतरा नशा तस्कर, चढ़़ा सी.आई.ए. के हत्थे
Shantanu Roy
17 Sept 2023 11:58 PM IST

x
लुधियाना। नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के चलते थाना जीआरपी के सीआईए विंग की टीम ने एक नशा तस्कर को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 500 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान यूपी के जिला बरेली के गांव भमौर के रहने वाले संजू के रूप में की गई है।
एसपी बलराम राणा ने बताया कि पुलिस टीम रेलवे स्टेशन के माल गोदाम में चैकिंग कर रही थी तो उक्त आरोपी ने पुलिस पार्टी को देख कर अपना रास्ता बदल लिया । शक होने पर पुलिस ने आरोपी के सामान की तलाशी ली तो आरोपी से 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। शुरूआती पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह यूपी से अफीम सप्लाई करने के लिए आया था तो उसने फरीदकोट अफीम की सप्लाई देनी थी। जिसके लिए उसने लुधियाना से ट्रेन छोड़ कर बस स्टैंड से बस के जरिए फरीदकोट जाना था। वह माल गोदाम के रास्ते से रेलवे स्टेशन से बाहर जाना चाहता था। आरोपी ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता था और वहां से एक व्यक्ति ने उसे 10 हजार रुपए सप्लाई करने के लिए देने थे। जांच अफसर ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने फरीदकोट किस तस्कर को अफीम सप्लाई करनी थी। उसके संपर्कों को लेकर जांच की जा रही है।
इससे पहले 4 किलो अफीम के साथ पकड़े गए युवक व युवती को पुलिस ने इतवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है । गौर है कि एलएलबी की छात्रा नेहा उर्फ सपना व नान-मेडिकल के स्टूडेंट सूरज को उस समय गिरफ्तार किया था जब वह मालगोदाम में शक्की हालातों में बैठे थे। आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने लुधियाना में किसी व्यक्ति को अफीम सप्लाई करनी थी । मामले को लेकर पुलिस आगे भी आरोपियों की तलाश कर रही थी। जांच अधिकारी का कहना था कि कुछ सुराग मिले है, जिन्हें लेकर जांच की जा रही है।
Tagsपंजाब न्यूज हिंदीपंजाब न्यूजपंजाब की खबरपंजाब लेटेस्ट न्यूजपंजाब क्राइमपंजाब न्यूज अपडेटपंजाब हिंदी न्यूज टुडेपंजाब हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज पंजाबपंजाब हिंदी खबरपंजाब समाचार लाइवPunjab News HindiPunjab NewsPunjab Ki KhabarPunjab Latest NewsPunjab CrimePunjab News UpdatePunjab Hindi News TodayPunjab HindiNews Hindi News PunjabPunjab Hindi KhabarPunjab News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story





