भारत

55 लाख की स्मैक पकड़ाई, नशा तस्कर गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 Sept 2023 5:24 PM IST
55 लाख की स्मैक पकड़ाई, नशा तस्कर गिरफ्तार
x
देहरादून: एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मंगलवार की देर रात हरिद्वार से 55 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। हरिद्वार के कांगड़ी के पास से अमित कुमार पाल को 550 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी बरेली से स्मैक लेकर आया था और पटेलनगर के स्कूल-कॉलेजों में अपने पैडलरों के माध्यम से बिक्री करता था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विकासनगर और डालनवाला थाना में एनडीपीएस का एक-एक मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कई तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। इस साल अभी तक 42 बड़े नशा तस्करों को गिरप्तार किया गया है, जिसके कब्जे से नशे के सामान बरामद किए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story