भारत

50 KG गांजा के साथ नशा तस्‍कर गिरफ्तार, ऐसे अलग-अलग जगहों पर पहुंचाता

jantaserishta.com
8 Nov 2024 5:55 PM IST
50 KG गांजा के साथ नशा तस्‍कर गिरफ्तार, ऐसे अलग-अलग जगहों पर पहुंचाता
x
कीमत बाजार में 12 लाख रुपये से अध‍िक है.
नोएडा: नोएडा पुलिस की सीआरटी टीम ने सेक्टर 20 की पुलिस के साथ मिलकर 50 क‍िलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत बाजार में 12 लाख रुपये से अध‍िक है।
आरोपी बैग में भरकर इसकाे अलग-अलग जगहों पर पहुंचाता था। पुलिस उसके नेटवर्क की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी का आपराध‍िक इत‍िहास भी खंगाला जा रहा है। 24 साल का आरोपी कई सालों से नशे के धंधे में लगा हुआ है। यह दूसरो राज्‍यों से नशे के खेप लाकर एनसीआर के व‍िभ‍िन्‍न इलाकों में इसका वि‍तरण करता था।
पुलिस ने बताया है कि सात नवंबर को स्पेशल यूनिट सीआरटी और थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की मदद से आरोपी देवराज उर्फ देवा (24) को गंगा शॉपिंग कॉम्‍प्‍लेक्‍स के पास बने पार्क के पास से गिरफ्तार कर ल‍िया। आरोपी के कब्जे से दो बैग में 50 किलोग्राम गांजा बरामद क‍िया गया। बाजार में इसकी कीमत लगभग 12.50 लाख रुपये है।
पुलिस ने बताया है कि पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। वह गांजा की तस्करी कर मोटा मुनाफा कमा रहा था। पुलिस के मुताबिक देवराज उर्फ देवा नोएडा के सलारपुर का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके नेटवर्क का पता लगाने की कोश‍िश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story