भारत

ड्रग्स रैकेट का खुलासा, 23 साल की सेजल समेत चार गिरफ्तार, 28 लाख की ब्राउन शुगर जब्त

jantaserishta.com
5 Nov 2025 7:39 PM IST
ड्रग्स रैकेट का खुलासा, 23 साल की सेजल समेत चार गिरफ्तार, 28 लाख की ब्राउन शुगर जब्त
x
रांची: रांची पुलिस ने ड्रग्स का कारोबार चलाने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से कुल 140 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 28 लाख रुपए बताई गई है। साथ ही 2.76 लाख रुपए नकद और कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
रांची के एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर लेकर रांची आ रहे हैं और न्यू मार्केट चौक, रातू रोड के पास इसकी सप्लाई करने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में डीएसपी कोतवाली की अगुवाई में एक विशेष जांच टीम गठित की गई।
टीम ने देर रात न्यू मार्केट चौक स्थित टेंपो स्टैंड के पास घेराबंदी की और संदिग्ध गतिविधि के बीच एक महिला को पकड़ा, जबकि उसके सहयोगी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार महिला की पहचान शाइस्ता परवीन उर्फ सेजल खान (23) के रूप में की गई। उसकी तलाशी में 92.46 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
उसने पूछताछ में खुलासा किया कि वह यह सप्लाई सासाराम (बिहार) के बबन साह उर्फ मौसा जी और सूरज कुमार से लेकर आई थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बरियातू के एदलहातु स्थित किराए के मकान में छापेमारी कर 10.24 ग्राम अतिरिक्त ब्राउन शुगर और 2.65 लाख रुपए बरामद किए तथा उसके पिता मोहम्मद सरवर (52) को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सेजल ने बताया कि उसकी बहन शगुफ्ता परवीम उर्फ मुस्कान और जीजा मोहम्मद राजू भी रातू इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हैं। इस सूचना पर पुलिस ने अलकमर कॉलोनी में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 36.85 ग्राम ब्राउन शुगर और 11,720 रुपए बरामद किए।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह सासाराम से ब्राउन शुगर मंगाकर रांची के हिंदपीढ़ी, सुखदेवनगर, मोराबादी और कोतवाली क्षेत्रों में ऊंचे दाम पर बेचता था। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी अभियान में डीएसपी प्रकाश सोय, डीएसपी संजीव बेसरा, डीएसपी प्रभात कुमार बेक, सुखदेवनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार सहित महिला थाना प्रभारी रेणुका टूडू और अन्य अधिकारी शामिल थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null