भारत
बच्चों के जरिए ड्रग पैडलिंग, 40 लाख की अफीम के साथ नाबालिग गिरफ्तार
jantaserishta.com
27 April 2024 4:44 PM IST

x
तस्करी कराने वाले माफिया को चिन्हित कर लिया गया है।
चतरा: ड्रग पैडलर अब अफीम, ब्राउन शुगर, गांजा की खेप एक से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं। झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत सिमरिया में पुलिस ने एक नाबालिग बालक को 40 लाख रुपये की अफीम के साथ पकड़ा है।
सिमरिया एसडीपीओ अजय केसरी ने बताया कि नाबालिग के जरिए तस्करी कराने वाले माफिया को चिन्हित कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि अफीम की बड़ी खेप तस्करी के लिए हजारीबाग ले लाई जा रही है। इसपर टीम गठित की गई, जिसने चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ पर स्थित बलबल मंदिर के समीप बस का इंतजार कर रहे नाबालिग से शक के आधार पर पूछताछ की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके पास से आठ किलोग्राम अफीम बरामद किया गया। बरामद अफीम का बाजार मूल्य एनसीबी की ओर से तय दर के अनुसार करीब 40 लाख रुपये है। बालक ने बताया कि उसे गिद्धौर थाना क्षेत्र के पांडेय टोला निवासी राहुल पांडेय ने अफीम की खेप हजारीबाग पहुंचाने का जिम्मा दिया था। इसके एवज में उसे मोटी रकम देने की बात कही गई थी। बालक के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर राहुल पांडेय के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





