भारत
ड्रग्स तस्कर अकबर खाऊ को पकड़ा, 7 नवंबर तक पुलिस हिरासत
jantaserishta.com
5 Nov 2025 6:49 PM IST

x
आदतन अपराधी है और ड्रग्स तस्करी में लंबे समय से सक्रिय रहा है.
मुंबई: मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने एक बड़े ड्रग्स मामले में वांछित अपराधी अहमद मोहम्मद शफी शेख उर्फ अकबर खाऊ को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। अकबर खाऊ आदतन अपराधी है और ड्रग्स तस्करी में लंबे समय से सक्रिय रहा है।
घाटकोपर एएनसी यूनिट ने पिछले दिनों 64 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी ड्रग्स) जब्त की थी, जिसकी कीमत करीब 12.8 लाख रुपए है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 22(3), 22 (सी) और 29 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। सबसे पहले आरोपी फरीद रहमतुल्ला शेख उर्फ फरीद चूहा को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि अकबर खाऊ इस साजिश का मुख्य सहयोगी था। वह फरार हो गया था।
गुप्त सूचना मिली कि अकबर ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर में छिपा है। एएनसी ने तुरंत कार्रवाई की। वरिष्ठ अधिकारियों की मंजूरी के बाद एक टीम ओडिशा भेजी गई। 1 नवंबर को राजगांगपुर के रब्बानी चौक पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
स्थानीय कोर्ट ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई भेजने की अनुमति दी। मुंबई लाकर उसे सेशन कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 7 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अब पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि अकबर खाऊ मुंबई के ड्रग्स नेटवर्क में अहम कड़ी था। वह सप्लाई और वितरण में शामिल था। फरीद चूहा के साथ मिलकर उसने कई बार ड्रग्स की खेप शहर में पहुंचाई। एएनसी घाटकोपर यूनिट ने इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताया है।
अब तक इस मामले में दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं और 64 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है। पुलिस को शक है कि नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जांच में ड्रग्स की सप्लाई चेन, फंडिंग और ग्राहकों की जानकारी जुटाई जा रही है।
मुंबई पुलिस ने बयान जारी कर कहा, "हम ड्रग्स माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहे हैं। कोई भी छिप नहीं सकता।" एएनसी प्रमुख ने टीम की तारीफ की और कहा कि ओडिशा तक पहुंचकर गिरफ्तारी दिखाती है कि अपराधी कितनी भी दूर भागें, कानून उन्हें पकड़ लेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





