भारत

ड्रग गिरोह का पर्दाफाश: दबोचा गया BJP युवा मोर्चा नेता, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की बड़ी कार्यवाही

jantaserishta.com
12 Jun 2021 12:12 PM IST
ड्रग गिरोह का पर्दाफाश: दबोचा गया BJP युवा मोर्चा नेता, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की बड़ी कार्यवाही
x
प्रतिष्ठित अधिवक्ता के बेटे समेत कुल 9 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है.

चतरा पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े भाजपा युवा मोर्चा नेता, प्रतिष्ठित अधिवक्ता के बेटे समेत कुल 9 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इन लोगों से 7 लाख 75 हजार रुपये के साथ-साथ 2.93 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, साथ ही पुलिस ने भाजपा नेता की एक्सयूवी गाड़ी भी जब्त कर ली है.

पुलिस अधीक्षक ऋषव झा को गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, इस छापेमारी में गुरुवार व शुक्रवार को 9 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिनमें शहर के धीरज कुमार, अनुराग कुमार, हिमांशु कुमार, अमित गुप्ता, आधिवक्ता चंदन कुमार, गिद्धौर के ठाकुरबाड़ी टोला निवासी नवल दांगी, पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी रौशन दांगी तथा राजपुर थाना क्षेत्र के बकचुंबा गांव निवासी अभिषेक ठाकुर का नाम शामिल है.
आपको बता दें कि इनमें हिमांशु गुप्ता भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है. जबकि चंदन कुमार, वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ता निर्मल दांगी का पुत्र है. गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने कुल 2.93 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस ने इन लोगों के पास से एक लग्जरी कार, 7,74,800 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, 310 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बनाने वाला कट और आठ मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.
इसकी जानकारी एसपी ने सदर थाना में प्रेस वार्ता करते हुए दी है. उन्होंने बताया कि केसरी चौक निवासी नरेश कसेरा के पुत्र धीरज कुमार के द्वारा अवैध ब्राउन शुगर बेचा जा रहा है. सूचना के आधार पर गठित एक छापेमारी दल ने धीरज को गिरफ्तार कर लिया.
बाद में धीरज कुमार से जब इसकी पूछताछ की गई. तो उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पता चला. जब पुलिस ने धीरज से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी की तो आठ और अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. जिनके पास से 2.93 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story