
x
बड़ी खबर
गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला में रविवार की रात एक दवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक थावे थाना क्षेत्र के चीटू टोला निवासी मेहदी हसन के पुत्र इमरान आलम था।
बताया जा रहा है कि इमरान आलम दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में अपराधियों ने उनके सीने में एक गोली मार दी। सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Next Story





