भारत

दिल्ली मेट्रो की पटरी पर गिरा ड्रोन, सेवा बाधित

jantaserishta.com
25 Dec 2022 7:21 PM IST
दिल्ली मेट्रो की पटरी पर गिरा ड्रोन, सेवा बाधित
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन के जसोला विहार-शाहीन बाग से बॉटनिकल गार्डन के बीच मेट्रो ट्रैक पर रविवार दोपहर चिकित्सा सामग्री ले जा रहे एक ड्रोन के गिरने से करीब आधे घंटे तक सेवाएं बाधित रहीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, ड्रोन जसोला विहार के पास मेट्रो ट्रैक पर गिरा, जिसके बाद मेट्रो ट्रेनों को बीच रास्ते पर रोक दिया गया, जिससे से यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ और डीएमआरसी के कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और उनकी टीमें उस इलाके में पहुंची जहां ड्रोन गिरा था। इसे सुरक्षित तरीके से मेट्रो की पटरियों से हटाया गया, ताकि सेवाएं फिर से शुरू की जा सकें। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि न तो किसी को मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने की अनुमति थी और न ही बाहर निकलने की।
डीएमआरसी ने कहा कि आधे घंटे के बाद मजेंटा लाइन पर सेवाएं सामान्य हो गईं। दिल्ली पुलिस ने ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया है और बाद में इसे उसके मालिक को सौंप दिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story