भारत
भारत-पाक सीमा पर ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ, सुरक्षाबलों ने गोलीबारी कर खदेड़ा
jantaserishta.com
2 Oct 2022 2:13 PM IST

x
फाइल फोटो
पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया है। राजस्थान से लगी भारत पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन से नशीले पदार्थ गिराए गए, जिसके जवाब में बीएसएफ ने गोलीबारी कर ड्रोन को खदेड़ दिया। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बीएसएफ ने बताया कि 1-2 अक्टूबर की मध्यरात्रि में राजस्थान के श्रीगंगानगर में बीएसएफ के अलर्ट सैनिकों ने भारत पाकिस्तान की सीमा पर अनूपगढ़ में ड्रोन की भिनभिनाहट सुनी। इसके बाद जवानों ने ड्रोन पर कई राउंड गोलीबारी कर दी। जानकारी के मुताबिक गोलीबारी के बाद ड्रोन ने बेतरतीब ढंग से ड्रग्स की खेप को गिरा दिया और वापस पाकिस्तान की तरफ लौट गया।
घटना के बाद आसपास के इलाकों में तलाशी लेने पर संदिग्ध नशीले पदार्थ, जिसे हेरोइन बताया जा रहा है, के 4 पैकेट बरामद हुए। इसका कुल बजन 3.70 किलोग्राम है। नशीले पदार्थ की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।
घटना के बाद जवानों ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जिसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि राजस्थान की सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से नशीले पदार्थ गिराने के कई मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





