भारत

इराक में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमला! इरबिल में 3 ड्रोन हवा में मार गिराए गए

SHIDDHANT
21 July 2026 11:47 PM IST
इराक में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमला! इरबिल में 3 ड्रोन हवा में मार गिराए गए
x
अमेरिकी ठिकानों की सुरक्षा बढ़ाई गई
Northern Iraq उत्तरी इराक: इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र की राजधानी इरबिल में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले की घटना सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US Consulate) के पास तीन ड्रोन भेजे गए, जिन्हें सुरक्षा बलों ने हवा में ही मार गिराया। यह हमला उस समय हुआ जब अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA की ओर से इरबिल से कर्मचारियों या नागरिकों की सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया चल रही थी। हमले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्रोन हमले में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। अमेरिकी और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमले के पीछे कौन से संगठन या समूह शामिल थे। इरबिल स्थित अमेरिकी दूतावास और सैन्य ठिकाने पहले भी ड्रोन और रॉकेट हमलों का निशाना बन चुके हैं। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी ठिकानों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
मध्य-पूर्व में हाल के दिनों में बढ़े सैन्य तनाव के कारण इराक, सीरिया और आसपास के क्षेत्रों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले की आशंका बनी हुई है। सुरक्षा अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। अमेरिकी अधिकारियों की ओर से अभी तक हमले के संबंध में विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, ड्रोन हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच कर रही हैं।
Next Story