भारत

DRM का सवाल- किसने कहा बिना टिकट जाना है आपको? ले लिया सीधे PM का नाम

jantaserishta.com
17 Feb 2025 4:02 PM IST
DRM का सवाल- किसने कहा बिना टिकट जाना है आपको? ले लिया सीधे PM का नाम
x
देखें वीडियो.
बक्सर: प्रयागराज महाकुंभ स्नान को लेकर एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है. बिहार में दानापुर रेल मंडल के डीआरएम चेकिंग के लिए बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. इस दौरान प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में महिला यात्री नजर आईं. सभी महिलाएं प्रयागराज से आ रही थीं.
डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने जब टिकट के बारे में पूछा तो महिला यात्रियों ने बताया कि उन्हें यात्रा पर जाने के लिए 'नरेंद्र मोदी जी' ने कहा है. जवाब सुनकर डीआरएम सिर्फ इतना ही कह पाए कि प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं कहा कि बिना टिकट यात्रा करें. इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story