भारत

सड़क हादसे में DRM की मौत, मचा कोहराम

jantaserishta.com
21 Feb 2022 2:13 PM IST
सड़क हादसे में DRM की मौत, मचा कोहराम
x
स्विफ्ट कार व कैंपर की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई.

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी थाना क्षेत्र के मंडला पर स्विफ्ट कार व कैंपर की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई.

घटना सवेरे 5 बजे की बताई जा रही है जिसमें दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा केम्पर के नीचे जा धंसा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे व्यक्तियों को बाहर निकाला गया.
कार का अगला हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया था. इसे ग्रामीणों को निकालने में 1 घंटे से अधिक का समय लग गया.
पूरी घटना में ड्राइवर गंभीर घायल है जिसे 108 की मदद से जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया है. फलोदी एसएचओ राकेश ख्यालिया के अनुसार मृतकों की शिनाख्त जोधपुर के निकटतम गांव बिराई निवासी के रूप में की गई है. सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं.
म़तकों में की कैलाश चंद्र शर्मा बैंक ऑफ बड़ौदा जोधपुर के डीआरम हैं. इनके साथ में इनकी माता लीला सारस्वत और बहन गीता सवार थे. तीनों की मौके पर मौत हो गई है. यह सभी जैसलमेर गंगा प्रसादी में जा रहे थे. फलोदी पुलिस ने तीनों के शवों को फलोदी के मोर्चरी में रखवा लिया है और परिजनों को सूचना दे दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story