भारत

ड्राइवर की बेटी ने किया टॉप, 12वीं बॉर्ड में लाए 96.4% अंक

jantaserishta.com
20 April 2024 6:27 PM IST
ड्राइवर की बेटी ने किया टॉप, 12वीं बॉर्ड में लाए 96.4% अंक
x
पढ़े पूरी खबर
बांदा: यूपी बोर्ड के रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी है. इसी क्रम यूपी के सबसे पिछड़े क्षेत्र बुंदेलखंड के बांदा में एक ड्राइवर की बेटी सुरभि सविता ने इंटर की परीक्षा में 96.4% अंक लाकर डिस्ट्रिक्ट टॉप की है. सुरभि सविता ने बताया कि टीचरों के पढ़ाने के अलावा कुछ यूट्यूब से भी पढ़ाई की है.
दरअसल, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज मुख्यालय से दोनों कक्षाओं के नतीजे (UP Board 10th, 12th Result) घोषित किए गए. वहीं, बांदा की रहने वाली छात्रा सुरभि सविता ने इंटर की परीक्षा में 96.4% अंक लाकर डिस्ट्रिक्ट टॉप और प्रदेश में 8 वां स्थान हासिल की है.
सुरभि सविता ने 'आजतक' से खास बातचीत में बताया कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं टॉप करूंगी. जैसे पता कि उसने टॉप किया है, उसके खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उसने रोते हुए खुशी जाहिर की और कहा कि यह भी सही है कि मैंने समय देखरकर पढ़ाई नहीं की. जब तक मन किया पढ़ाई की और जो चीजे समझ नहीं आती थी, उसको यूट्यूब से पढ़ती थी. दिन में कितनी पढ़ाई करें यह जरूरी नहीं है. बस मन लगाकर पढ़ना चाहिए.
उसने यह भी बताया कि उसके माता पिता के अलावा चार भाई बहन हैं. माता ग्रहणी हैं. पिता प्राइवेट गाड़ी चलाते हैं. उसी से घर चलता है. मेरे पापा गाड़ी लेकर कहीं गए हैं. मेरे पास होते बहुत खुश होते और मुझे भी बहुत खुशी होती. मैं इसका श्रेय अपने मम्मी-पापा और टीचरों को देती हूं.
वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल ने भी बच्चियों की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दी है. टॉपर स्टूडेंट्स को माला पहचान कर उन्हें मीठा खिलाया. प्रिंसिपल ने कहा कि हम सभी टीचर बच्चों को लगातार मॉनिटरिंग करते रहते हैं.
न्यूज़ क्रेडिट: आज तक
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story