भारत
पूर्व विधायक की संदिग्ध मौत के बाद ड्राइवर का शव पेड़ से लटका मिला, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
31 July 2023 5:08 PM IST

x
आपत्ति दर्ज कराने पर शव का पोस्टमार्टम हुआ।
रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में पूर्व विधायक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद उनके ड्राइवर का शव एक पेड़ से लटका मिला है। पूर्व विधायक और उसके बाद ड्राइवर की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। रायसेन जिले के भाजपा नेता और पूर्व विधायक भगवत सिंह पटेल का बीते दिनों घर के बाथरूम में शव मिला था। उनके शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला संदिग्ध हो गया था।
अंतिम संस्कार किए जाने से पहले भगवत सिंह पटेल की बेटियों के आपत्ति दर्ज कराने पर शव का पोस्टमार्टम हुआ। क्योंकि, उनके शरीर पर गोली लगने जैसे निशान मिले थे, इसीलिए उनकी मौत संदिग्ध मानी गई।
पूर्व विधायक की मौत के बाद उनके ड्राइवर छोटू बिहारी का शव सोमवार को मांगरोल के नर्मदा घाट के करीब बबूल के पेड़ से लटका मिला। छोटू बिहारी के शव के फंदे से लटके मिलने का मामला भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
Tagsरायसेनरायसेन न्यूज़रायसेन पुलिसपूर्व विधायकसंदिग्ध मौतड्राइवरRaisenRaisen NewsRaisen Policeformer MLAsuspicious deathdriver
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





