भारत
एयरलाइन केबिन क्रू के साथ ऑफिस कैब ड्राइवर ने किया रेप, शर्मसार करने वाली खबर सामने आई
jantaserishta.com
23 July 2026 12:30 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जांच जारी.
हैदराबाद: हैदराबाद से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है. एक निजी एयरलाइन की केबिन क्रू मेंबर ने आरोप लगाया है कि ड्यूटी पर जाते समय कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गई ऑफिस कैब के ड्राइवर ने उसके साथ रेप किया. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, घटना 20 जुलाई की दोपहर करीब 2:40 बजे की है. महिला अपनी ड्यूटी के लिए राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA), शमशाबाद जा रही थी. एयरलाइन की ओर से कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराई गई ऑफिस कैब उसे लेने पहुंची थी. कुछ ही देर बाद ड्राइवर ने तय रूट छोड़ दिया.
आरोप है कि कैब ड्राइवर महिला को एयरपोर्ट के पास एक निर्माणाधीन सुनसान जगह पर ले गया. वहां उसने बहाना बनाया कि उसे टॉयलेट जाना है. कुछ देर बाद वह वापस लौटा और महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया.
वारदात के बाद पीड़िता सीधे RGIA पुलिस आउटपोस्ट पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान 23 वर्षीय एर्रापोगु प्रशांत कुमार के रूप में हुई, जो रंगारेड्डी जिले का रहने वाला है.
पुलिस ने 21 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ और मेडिकल जांच के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. जांच में यह भी सामने आया कि जिस कैब में महिला सफर कर रही थी, उसे एक स्थानीय ट्रांसपोर्ट एजेंसी ऑपरेट कर रही थी. इस एजेंसी को एयरलाइन ने अपने कर्मचारियों को एयरपोर्ट लाने और ले जाने की जिम्मेदारी दी हुई थी.
घटना के बाद पुलिस ने एयरलाइन से महिला कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़े प्रोटोकॉल की समीक्षा करने को कहा है. खास तौर पर एयरपोर्ट आने-जाने के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया है. वहीं एयरलाइन ने कहा है कि वह जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है और पीड़िता की हरसंभव मदद की जा रही है.
Tagsहैदराबादहैदराबाद न्यूज़केबिन क्रू मेंबरएयर होस्टेसरेपHyderabadHyderabad Newscabin crew memberair hostessrape
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





