भारत
OMG! ड्राइवर को पड़ा दौरा, बस बेकाबू! फिर...LIVE वीडियो
jantaserishta.com
12 Oct 2025 4:40 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
बेंगलुरु: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास आज एक बड़ा हादसा हो गया. BMTC (बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) की एक बस अनियंत्रित होकर 9 वाहनों से टकरा गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब बस चालक को अचानक दौरा (फिट्स) पड़ा और उसने गलती से एक्सीलेरेटर दबा दिया. इससे बस बेकाबू होकर आगे बढ़ती गई और एक के बाद एक वाहन को टक्कर मार दी.
इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि बस ड्राइवर को अचानक दौरे पड़ने लगे, और बस लगातार आगे बढ़ती चली गई. इस दौरान कंडक्टर आगे बढ़ा और उसने बस को कंट्रोल करने की काफी कोशिश की, लेकिन समय रहते वह बस को नहीं रोक सका. बस ने 9 वाहनों को रौंद दिया. बस ने ऑटो, कार और बाइक को टक्कर मारी थी.
हादसे में एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, कुब्बन पार्क ट्रैफिक पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. प्रशासन ने कहा कि फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





