भारत
सड़क हादसे में फोर्स ट्रैक्स क्रूजर के ड्राइवर की हुई मौत, 11 घायल
jantaserishta.com
2 April 2023 3:27 PM IST

x
एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है.
खटीमा (आईएएनएस)| उत्तराखंड के खटीमा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां सवारियों से भरे वाहन को एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में फोर्स ट्रैक्स क्रूजर चालक की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों का खटीमा के उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें से 4 लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। यह हादसा पहेनिया टोल टैक्स के पास हुआ है।
जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले में खटीमा के पहेनिया टोल टैक्स के पास रविवार को सवारी से भरी फोर्स ट्रैक्स क्रूजर गाड़ी को रॉन्ग साइड से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में फोर्स ट्रैक्स क्रूजर गाड़ी के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से उप जिला अस्पताल खटीमा में भर्ती कराया। जहां हादसे में घायल लोगों का इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
खटीमा उपजिला अस्पताल के डॉक्टर अकलीम अहमद ने बताया कि एंबुलेंस की मदद से 11 घायल और एक मृतक को अस्पताल लाया गया। जिसमें चार लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है।
फिलहाल, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन सवार रामनगर से रुद्रपुर जा रहे थे। तभी पहेनिया टोल टैक्स के पास यह हादसा हो गया।
सवारियों के मुताबिक, कार चालक को झपकी लग गई थी जिसकी वजह से अचानक कार चालक रॉन्ग साइड आ गया। इस हादसे में चालक की जान चली गई।
Tagsसड़क हादसाखटीमाखटीमा न्यूज़खटीमा पुलिसफोर्स ट्रैक्स क्रूजरड्राइवरड्राइवर मौतroad accidentkhatimakhatima newskhatima policeforce trax cruiserdriverdriver death
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





