भारत
दो ट्रेलर की टक्कर में ड्राइवर की मौत...इधर एक पेड़ ने बचाई चार लोगों की जान
jantaserishta.com
27 April 2026 1:09 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
गोंदिया/जलगांव: महाराष्ट्र में सोमवार को दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पहली घटना गोंदिया जिले के सड़क अर्जुनी तालुका के कोहमारा इलाके में हुई, वहीं दूसरी जलगांव के चालीसगांव तालुका के कन्नड़ घाट के पास हुई।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के सड़क अर्जुनी तालुका के कोहमारा में मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रेलर आपस में टकरा गए। इस भयानक हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक ट्रेलर नागपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोहमारा शिवार में पीछे से आ रही ट्रेलर ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर स्टीयरिंग व्हील में फंस गया था।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू हुआ। दो घंटे के बाद चालक को केबिन से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, मामले की आगे की जांच डुग्गीपार पुलिस कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूसरे ट्रेलर के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं दूसरी घटना जलगांव जिले के चालीसगांव तालुका स्थित कन्नड़ घाट में हुई, जहां भड़गांव से मुंबई जा रही एक कार गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, बड़ी अनहोनी टल गई क्योंकि कार गिरते समय पेड़ों में अटक गई।
कार में सवार चार लोग दो पुरुष और दो महिलाए इस हादसे में घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कन्नड़ घाट में खतरनाक मोड़ और पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण यह क्षेत्र लगातार दुर्घटना संभावित बनता जा रहा है। इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि तेज रफ्तार और लापरवाही सड़क पर जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की जरूरत महसूस की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





