
x
पढ़े पूरी खबर
जींद: हरियाणा के जींद में जुलाना के पास सुबह 6 बजे जींद रोहतक नेशनल हाईवे पर हवेली होटल के पास रोडवेज बस और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि बस में सवार 50 लोग घायल हो गए। जिनमें बच्चे भी शामिल है। घटना की सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस तथा आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जुलाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
जहां चिकित्सकों ने 20 लोगों की हालत गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर डीसी व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। जुलाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार सुबह जींद से रोडवेज बस गुड़गांव के लिए निकली थी। जैसे ही बस जुलाना के निकट जींद रोहतक नेशनल हाईवे पर हवेली होटल के पास बस पहुंची तो वन वे होने के कारण ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। जिसके चलते बस में सवार बच्चे, अध्यापक तथा अन्य यात्री घायल हो गए।
जबकि ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकित्सकों ने 20 की हालत गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर डीसी व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। जुलाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





