भारत

ड्राइवर की हत्या, प्राइवेट पार्ट पर किया गया वार, फैली सनसनी

jantaserishta.com
23 Jan 2023 2:50 PM IST
ड्राइवर की हत्या, प्राइवेट पार्ट पर किया गया वार, फैली सनसनी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

रेड लाइट एरिया के पास है.
टोंक: राजस्थान के टोंक जिले में कार सवार कुछ बदमाशों ने एक अधेड़ उम्र के ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर डाली. मामला मेहंदवास थाना क्षेत्र के नील गांव का है जो कि रेड लाइट एरिया के पास है. होटल के बाहर इस वारदात को अंजाम दिया गया है.
मेहंदवास थाना पुलिस के अनुसार, घटना बीती रात लगभग 10.30 बजे उस समय हुई जब गोपाल गुर्जर अपने साथी के साथ ट्रक में सवार होकर टोंक से देवली की ओर जा रहा था. वे लोग खाना खाने के लिए बीच रास्ते में एक होटल के पास रुके. वहां कार में सवार होकर 6 लोग आए. उनकी गोपाल के साथ किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई.
बहस के बाद उन लोगों ने गोपाल को पीटना शुरू कर दिया. उन्होंने गोपाल के मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों पर लात घूंसे बरसाए. जब वह नीचे गिर गया तो उसके गुप्तांग में भी जानलेवा हमला किया. इससे गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई. फिर आरोपी कार में सवार होकर वहां से फरार हो गए.
आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोपाल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. वहीं, उसके साथी और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. मृतक के घर वालों को भी सूचित कर दिया गया है.
डीएसपी टोंक सलेह मोहम्मद ने बताया कि हमने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. ताकि हमलावरों की जानकारी मिल सके.
जानकारी के मुताबिक, मृतक गोपाल गुर्जर रियाध में 6 साल तक ट्रक चलाने के बाद लगभग डेढ़ वर्ष पहले अपने गांव महुआ लौट आया था. परिवार द्वारा वापिस नहीं जाने दिये जाने पर गोपाल यहीं ट्रक चलाया करता था. वह अपने रिश्तेदार ट्रक चालक व संथली गांव निवासी भरत गुर्जर के साथ ही ट्रक ड्राइवर का का काम किया करता था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story