भारत
ड्राइवर ने पुलिसकर्मी को 100 मीटर तक घसीटा, निकली चीख, FIR दर्ज
jantaserishta.com
14 April 2024 12:39 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया.
गुरुग्राम: गुरुग्राम में एक पुलिसकर्मी को कार चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी ड्राइवर ने पुलिसकर्मी को 100 मीटर तक घसीटा। इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया। दरअसल, गुरुग्राम यातायात पुलिस के एक सिपाही द्वारा रुकने के लिए कहे जाने पर एक कार चालक ने कथित तौर पर टक्कर मारने के बाद उसे (सिपाही को) बोनट पर डाल 100 मीटर तक घसीटा जिससे वह घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर भीड़ होने के कारण चालक कार लेकर फरार नहीं हो सका और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार को सेक्टर 4/7 चौक पर शाम करीब छह बजे घटी। इस घटना में घायल हुए कांस्टेबल अजय पाल यहां यातायात ड्यूटी पर तैनात थे। कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में कहा है कि चौक से सेक्टर नौ की ओर एक सफेद कार जा रही थी और उसके शीशे काले थे। इसमें कहा कि जब उन्होंने चालक को कार रोकने को कहा तब उसने उन्हें टक्कर मारते हुए बोनेट पर लाद लिया।
कांस्टेबल ने कहा, 'मैंने चिल्लाते हुए चालक से कार रोकने को कहा लेकिन वह करीब 100 मीटर तक मुझे बोनट पर लेकर कार को चलाता रहा।' उनके अनुसार जब कार जाम में फंस गई तब चालक को उसे रोकना पड़ा और फिर अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार इस घटना में कांस्टेबल घायल हो गए और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल पुलिसकर्मी की शिकायत पर शुक्रवार को न्यू कॉलोनी थाने में भादंसं की संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक अमित को गिरफ्तार कर लिया है और वह सोनीपत के बरौना गांव का निवासी है। आरोपी को यातायात पुलिस ने चालान जारी किया है और उसे फिलहाल जमानत पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।
Tagsपुलिसकर्मीकारगुरुग्राम यातायात पुलिसगुरुग्रामगुरुग्राम न्यूज़PolicemanCarGurugram Traffic PoliceGurugramGurugram News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





