भारत

डीआरआई का बड़ा एक्शन, जानें पूरी डिटेल्स

jantaserishta.com
21 Sept 2022 4:25 PM IST
डीआरआई का बड़ा एक्शन, जानें पूरी डिटेल्स
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: देश में गोल्ड की स्मगलिंग को रोकने के लिए सरकार कई स्तर पर काम कर रही है. इसी क्रम में डीआरआई (DRI)के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. ऑपरेशन 'गोल्ड रश' के तहत डीआरआई ने 65.46 किलोग्राम सोना पकड़ा है. ये सोना करीब 33 करोड़ रुपये का होने की उम्मीद है.
डीआरआई को जानकारी मिली थी कि देश में मिजोरम के रास्ते स्मगल कर लाए गए सोने कर एक बड़ी खेप आने वाली है. इसी को ध्यान में रखते हुए ऑपरेशन गोल्ड रश का प्लान बनाया गया. बताया जा रहा है कि इसे पूर्वोत्तर के इलाकों से मुम्बई, पटना और दिल्ली में तस्करी कर लाया गया. बताया जा रहा है कि इस तरह तस्करी में पकड़े गए सोने की ये अब तक की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक है. डीआरआई को छापे में सोने के ढेर सारे बिस्कुट प्राप्त हुए हैं जिनका कुल वजन करीब 65.46 किलोग्राम है.
डीआरआई से मिली जानकारी के मुताबिक गोल्ड स्मगलिंग के लिए डोमेस्टिक कूरियर और लॉजिस्टिक कंपनी का इस्तेमाल किया गया. सोने के बिस्कुटों को घरेलू इस्तेमाल के अलग-अलग सामान के बीच छिपाकर लाया गया था.
डीआरआई ने सबसे पहले महाराष्ट्र के भिवंडी में ऑपरेशन गोल्ड रश के तहत सोने के 120 बिस्कुट पकड़े जिनका वजन करीब 19.93 किलोग्राम और कीमत करीब 10.18 करोड़ रुपये आंकी गयी है. बाद में जांच के दौरान पता चला कि सोना पहले विदेश से मिजोरम आया और फिर वहां से इसकी खेप मुंबई पहुंची. इसी कंसाइनमेंट की 2 खेप दिल्ली और पटना में भी कूरियर के जरिये डिस्पैच की गईं.
इसके बाद डीआरआई ने पटना में इसी लॉजिस्टिक कंपनी के वेयरहाउस पर रेड कर 172 सोने के बिस्कुट पकड़े, जिनका वजन 28.57 किलोग्राम और कीमत करीब साढ़े 14 करोड़ रुपये है. वहीं दिल्ली से इसकी तीसरी खेप पकड़ी गई. यहां पर 102 सोने के बिस्कुट मिले, जिनका वजन 16.96 किलोग्राम और कीमत करीब 8.69 करोड़ रुपये आंकी गयी है. इस तरह कुल 394 सोने के बिस्कुट डीआरआई ने जब्त किए हैं. इनका कुल वजन 65.46 किलोग्राम और कुल कीमत करीब 33.40 करोड़ रुपये है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story