
जयपुरः राजस्थान में पेयजल सप्लाई, जेजेएम प्रोजेक्ट और दूसरे प्रोजेक्ट बंद होने के कगार पर हैं, यदि मांगे नहीं मानी तो एक सप्ताह बाद 25 अप्रैल को प्रदेश की पेयजल सप्लाई बाधित हो जाएगी. यह कहना है राजस्थान के जलदाय विभाग कॉन्ट्रेक्टर्स का. इन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा यदि उनकी मांगे नहीं मानी तो सभी प्रोजेक्ट और पानी की सप्लाई बंद कर दी जाएगी. देश में महंगाई बढ़ती जा रही है. जिसके कारण सभी मेटेरियल की दरों में लगातार उछाल आ रहा है. डीजल-पेट्रोल की बढ़ी हुई दरों के साथ बाजार में मेटेरियल की दरों में 60 से 120 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है, जिस कारण रेट बढ़ने से कॉन्टेक्टर पर लगातार भार बढ़ता जा रहा है. संवदेकों को पुरानी रेट्स पर काम करना पड़ रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





