भारत
DRI टीम को मिली बड़ी कामयाबी, कार से 6 करोड़ रुपये का सोना किया जब्त
jantaserishta.com
31 March 2024 10:29 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
कटक: ओडिशा के कटक जिले में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब टीम ने एक कार में सवार दो लोगों के कब्जे से 6 करोड़ रुपये से अधिक का सोना जब्त कर लिया. डीआरआई ने इस बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. और उनकी वो कार भी जब्त कर ली गई, जिसमें वे दोनों सोना लेकर जा रहे थे.
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने इस मामले में पीटीआई को ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को खुफिया सूत्रों के हवाले से खबर मिली थी कि कुछ लोग सोने की तस्करी करने वाले हैं. वे सोना लेकर जिले में मूवमेंट करेंगे. गुप्त सूचना में कार का जिक्र भी था. लिहाजा DRI की टीम अलर्ट हो गई.
अधिकारियों के मुताबिक, उसी गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की एक टीम ने गुरुवार को मंगुली टोल प्लाजा पर एक संदिग्ध वाहन को रोका. जिसमें दो लोग सवार थे. जब डीआरआई की टीम ने उस कार की तलाशी ली तो उन दो लोगों के कब्जे से 9.18 किलोग्राम सोने के बिस्कुट जब्त किए गए.
इतना सोना देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए. उन्होंने फौरन सोना ले जा रहे उन दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया. और सोना जब्त कर लिया. जिसकी कीमत 6 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. कार में सोना ले जा रहे दोनों व्यक्तियों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया है.
Tagsकटककटक न्यूज़ओडिशाओडिशा न्यूज़DRI टीम को मिली बड़ी कामयाबीकार से 6 करोड़ रुपये का सोना किया जब्तबड़ी कामयाबीसोना जब्तCuttackCuttack NewsOdishaOdisha NewsDRI team got big successgold worth Rs 6 crore seized from the carbig successgold seized
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





