
x
हैदराबाद: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने शनिवार को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कई जगहों पर छापेमारी करके 10.27 किलो सोना जब्त किया है। डीआरआई अधिकारियों ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में 7.798 किलो और हैदराबाद में 2.471 किलोग्राम सोना जब्त किया है। कुल मिलाकर डीआरआई ने 10.27 किलो सोना जब्त किया है।
नेल्लोर में, चेन्नई-कोलकाता हाइवे पर वेंकटचलम टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से सोना जब्त किया गया। विशेष सूचना पर हैदराबाद में सर्च अभियान चलाया तो 2.471 किलो सोना बरामद हुआ। डीआरआई ने कहा कि इम मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Tagsडीआरआईआंध्र प्रदेशतेलंगाना10.27 किलो सोनासोनासोना जब्तDRIAndhra PradeshTelangana10.27 kg goldgoldgold seized
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





