भारत

डीआरआई का एक्शन, 36.9 किलो सोना किया बरामद, कीमत 22 करोड़

jantaserishta.com
25 Jan 2023 12:00 PM IST
डीआरआई का एक्शन, 36.9 किलो सोना किया बरामद, कीमत 22 करोड़
x
सोने की तस्करी के एक कारखाने का भंडाफोड़ किया है.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को कहा कि उसने मुंबई में सोने की तस्करी के एक कारखाने का भंडाफोड़ किया है और 22 करोड़ रुपये की कीमत के 36.9 किलोग्राम सोना बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, एक शख्स को डीआरआई ने गिरफ्तार भी किया है। हालांकि, उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
अधिकारी ने कहा, सोने की तस्करी के नेटवर्क पर ध्यान केंद्रित करते हुए, हमने 23 जनवरी को मुंबई में सोना पिघलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। हमने 36.9 किलोग्राम तस्करी का सोना बरामद किया है।
अधिकारी ने कहा कि विदेशी नागरिकों सहित विभिन्न लोगों द्वारा सोने की भारत में तस्करी की जाती थी, कैप्सूल, यात्रा बैग, कपड़े की परतों के रूप में और विभिन्न प्रकार की मशीनों में भी छिपाकर सोने की तस्करी की जाती थी।
मामले में आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story