DRI ने गोल्ड तस्करी में फंसी एक्ट्रेस के पति यहां मारी रेड

बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया, जिन्हें हाल ही में बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) पर गिरफ्तार किया गया था। इस मामले से परिचित एक अधिकारी ने जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ED ने कर्नाटक में आठ जगहों पर छापेमारी भी की। इसके साथ ही राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बेंगलुरु में रान्या राव के पति जतिन विजयकुमार हुकरि से जुड़े नौ स्थानों पर छापेमारी की। इस मामले की जांच सीबीआई, ईडी और डीआरआई जैसी तीन एजेंसियां कर रही हैं।
आईपीएस अधिकारी की बेटी रान्या राव को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 14.2 किलोग्राम सोने की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया था। DRI अधिकारियों को उनके बार-बार दुबई यात्रा करने पर संदेह हुआ था। वह 15 दिनों में चार बार दुबई गई थी। पूछताछ में अधिकारियों ने पता लगाया कि कुछ सोने को उनकी कपड़ों में छिपाया गया था, जबकि बाकी सोने को गहनों के रूप में पहना गया था। उनके घर पर की गई तलाशी में 2.06 करोड़ का सोने का गहने और 2.67 करोड़ नकद मिले।
DRI द्वारा सोमवार को बेंगलुरु की विशेष अदालत में दाखिल किए गए एक मेमो के अनुसार, रान्या ने अपनी गिरफ्तारी से पहले दुबई से भारत दो बार यात्रा की थी। पहली बार 22 जनवरी को और फिर 10 फरवरी को वह दुबई गई थी। एजेंसी ने कहा कि इन यात्राओं के दौरान अभिनेत्री ने कम से कम 17 सोने की छड़ें को अपनी जैकेट और बेल्ट में छिपाकर और अपनी जांघों पर बांधकर तस्करी की थी। DRI ने यह भी कहा कि रान्या एक बड़े सोने की तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा थी।





