भारत

डीआरआई का एक्शन, नशीली दवाओं के कारोबार के 5 सरगनाओं को बड़ी खेप के साथ पकड़ा

jantaserishta.com
2 Aug 2023 1:31 PM IST
डीआरआई का एक्शन, नशीली दवाओं के कारोबार के 5 सरगनाओं को बड़ी खेप के साथ पकड़ा
x
कोलकाता: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और सिलीगुड़ी सिटी पुलिस के विशेष अभियान समूह के युक्त अभियान में एक सीमा पार मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। मादक पदार्थों की बड़ी खेप और नकद के साथ गिरोह के पांच सरगनाओं को गिरफ्तार भी किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पांच लोगों को मंगलवार रात दो टीमों ने दो अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पहले ऑपरेशन में संयुक्त टीम ने सिलीगुड़ी से सटे बागडोगरा के भुट्टाबाड़ी इलाके में एक वाहन से 893 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिसका बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक है। उनके पास से 17 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान राजू शेख, गौतम मंडल और भाट के रूप में की हुई है। ये सभी मालदा जिले के निवासी हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वे नशीले पदार्थों की खेप सिलीगुड़ी में बेचने की योजना बना रहे थे। एक अन्य कार्रवाई में डीआरआई अधिकारियों ने सिलीगुड़ी से सटे न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर दो लोगों को 16 विदेशी सोने के बिस्कुट के साथ को गिरफ्तार किया जिनका कुल वजन 2.35 किलोग्राम है।
जब्त सोने की खेप की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये है। इस मामले में गिरफ्तार दो लोगों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद निजामुद्दीन और धनबाद निवासी अंसारुल्ला खान के रूप में की गई है। वे त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से आ रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story