भारत

पुलिस मुठभेड़ में खूंखार अपराधी घायल, हालत गंभीर

jantaserishta.com
4 March 2025 1:25 PM IST
पुलिस मुठभेड़ में खूंखार अपराधी घायल, हालत गंभीर
x
हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
संबलपुर: ओडिशा के संबलपुर जिला पुलिस की अईंठापाली से एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सड़क पर कुख्यात अपराधी महेश कुमार से मुठभेड़ हुई। अईंठापाली पुलिस ने मंगलवार को एक मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी महेश कुमार को घायल कर दिया। पुलिस ने जब महेश कुमार को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें महेश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
घटना के बाद महेश कुमार को इलाज के लिए बुर्ला मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 7 एमएम की पिस्तौल और गोलियां जब्त की हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महेश कुमार पिछले दिनों बंदूक की नोक पर 40,000 रुपए की जबरन वसूली करने के आरोप में अईंठापाली पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में शामिल था। जब पुलिस उसे पकड़ने के लिए मंगलवार की सुबह उसका पीछा कर रही थी, तो महेश ने पुलिस पर गोलियां चला दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
संबलपुर एसपी ने पुष्टि की कि महेश कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर चिकित्सा देखभाल के लिए बुर्ला ले जाया गया है। महेश कुमार पर कई गंभीर अपराध दर्ज हैं और वह पुलिस की लिस्ट में मोस्ट वांटेड है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story