DRDO ने पूरी दुनिया को चौंकाया, 24 घंटे में दूसरी बार प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली. भारत ने गुरुवार को भी ओडिशा तट के पास सतह से सतह पर मार करने में सक्षम कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'प्रलय'(Pralay conventional quasi ballistic missile) का सफल परीक्षण किया. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने यह जानकारी दी. 24 घंटे के भीतर यह मिसाइल का दूसरा सफल परीक्षण है. बुधवार को भी इसका सफल परीक्षण किया गया था. एक अधिकारी ने कहा कि देश में यह पहली बार है कि किसी डेवलपमेंटल मिसाइल का लगातार दो दिनों में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





