भारत

एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं द्रौपदी मुर्मू, ओवैसी की पार्टी और RJD करेंगे विरोध

HARRY
22 Jun 2022 6:22 PM GMT
एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं द्रौपदी मुर्मू, ओवैसी की पार्टी और RJD करेंगे विरोध
x

न्यूज़ क्रेडिट: आज तक 

पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर रस्साकसी तेज हो गई है. एनडी की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है तो वहीं यूपीए ने यशवंत सिन्हा को अपना कैंडिडेट घोषित किया है. एक तरफ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है तो वहीं ओवैसी की पार्टी AlMlM और लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद ने उनका विरोध करने का फैसला किया है.

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने बुधवार को सभी से द्रौपदी मुर्मू को वोट करने के लिए कहा. पटनायक ने ट्वीट कर कहा कि ओडिशा विधानसभा के सभी विधायकों को राजनीति से ऊपर उठकर ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू को वोट करना चाहिए. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू का नाम भाजपा ने आगे बढ़ाया है. जबकि, जदयू उन्हें समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है.
जदयू के मुर्मू को समर्थन देने के ऐलान के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने सीएम नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा था कि वे सुलझे हुए राजनेता हैं. तारकिशोर ने कहा कि बिहार के सभी राजनीतिक दलों को राष्ट्रपति की उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए. क्योंकि वो वंचित समाज से आती हैं.
इसके विपरीत ओवैसी की पार्टी के किशनगंज से विधायक और AlMlM के विधायक दल के नेता अख्तरुल इस्लाम ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों के साथ हमारी लड़ाई शुरू से है. हम कतई मुर्मू का समर्थन नहीं करेंगे. हम जाति और रंग के आधार पर समर्थन नहीं कर सकते. इधर, राजद ने भी मुर्मू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राजद मुर्मू को समर्थन देने को तैयार नहीं है.
Next Story