भारत

कोर्ट परिसर में ड्रामा: पत्नी ने पति को जड़ा थप्पड़, फिर ये हुआ...

jantaserishta.com
24 Dec 2020 10:10 AM IST
कोर्ट परिसर में ड्रामा: पत्नी ने पति को जड़ा थप्पड़, फिर ये हुआ...
x
परिवारिक विवाद के केस के तारीख पर पहुंचे पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.

कोर्ट में परिवारिक विवाद के केस के तारीख पर पहुंचे पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बीच सड़क पर पत्नी ने पति का कॉलर पकड़ लिया और जोरदार तमाचा मार दिया. यह वाकया बिहार के मुंगेर जिले का है.

जानकारी में सामने आया कि तारापुर की ममता देवी की शादी साल 2002 में जिले के ही रामनगर थाना अंतर्गत नौआगढ़ी कंतपुर निवासी दिनेश से हुई थी पर दोनों के बीच पारिवारिक विवाद गहराता ही गया. इस बीच तीन बच्चो की मां ममता देवी, पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आ गई. पति-पत्नी के बीच रिश्ता इतना बिगड़ गया कि मारपीट से लेकर परिवारिक विवाद तक का केस न्यायालय में हो चुका है.
वहीं, बुधवार को उसी केस में तारीख पर दोनों पक्ष न्यायालय पहुंचे थे और जब दोनों बाहर निकले तो कोर्ट परिसर में फिर से दोनों का आमना सामना हो गया. पत्नी ममता देवी ने बीच सड़क पर ही पति का कॉलर पकड़ कर भला-बुरा कहने के साथ अपने ऊपर हुए प्रताड़ना को लेकर हंगामा किया और पति के साथ मारपीट करने लगी.
इस मामले में पूछे जाने पर ममता देवी ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी शादी के बाद से दोनों के रिश्ते सही नहीं चल रहे हैं. हमेशा किसी न किसी बात को लेकर पति और ससुरालवालों के द्वारा प्रताड़ित करने के साथ-साथ मारपीट की जाती है जिसके बाद से ही वह दो बच्चों के साथ अकेली अपने मायके में रह रही है. बच्चों की परवरिश के लिए पति के द्वारा एक भी पैसा नहीं दिया जाता. यहां तक कि मायके से मिले सारे बर्तन भी पति के द्वारा छुपा दिए गए जिससे वो काफी परेशान है.
वहीं, पति दिनेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी के द्वारा परिवारिक विवाद का मुकदमा दायर किया गया है और मुंगेर न्यायालय में केस चल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story