
x
अलवर। अलवर शहर के वार्ड 49 के लोगों ने अग्रसेन सर्किल जाने वाले पुराने ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जाम लगा दिया। जाम में स्कूल जाने वाले बच्चों के वाहन भी फंस गए। बहुत से बच्चों को वापस भी जाना पड़ा। असल में यहां प्रतापबास के आसपास के क्षेत्र में गंदे पानी से परेशान होकर रोड पर उतर आए और जाम लगा दिया। यहां जाम लगाने वाले वार्ड के लोगों ने कहा कि पानी खारा व गंदा काला आता है। तीन से चार दिन में एक बार पानी आता है। अब पानी भी गंदा आने लग गया। महिलाओं ने कहा कि थोड़ा बहुत पानी आता था। अब वो भी बंद हो गया और नाले का पानी आने लग गया। रमेश चंद सैनी ने बताया कि प्रतापबास में तीन महीने से गंदा पानी आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह भी गंदा पानी आया तो लोग घरों से बाहर आ गए। फिर सबने मिलकर रोड जाम कर दिया। यह सब मजबूरी में करना पड़ा है। कई बार अधिकारियों को अवगत करा दिया। लेकिन उन्होंने सुध नहीं ली। सुबह करीब एक घंटे तक जाम लगाए रखा।
जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्दी समस्या का समाधान करने आश्वासन दिया। राजीव गांधी शहरी-ग्रामीण ओलिंपिक के जिला स्तरीय खेलों में छोटे से बड़े खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन देखने को मिला। सोमवार को अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेले गए रस्साकशी के फाइनल मुकाबले में 40 से 55 साल की महिलाओं ने घूंघट में दमखम दिखाया। जब गोविंदगढ़ की टीम विजयी हुई तो गांव से आए बुजुर्ग भी नाचने लगे। महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। मुकाबला भी इतना राेमांचक रहा कि पहले मैच में रैणी की टीक जीत गई थी। लेकिन गोविंगदगढ़ की महिला खिलाड़ियों ने वापसी करते हुए शेष दोनों मुकाबले जीत लिए। रस्साकशी का मुकाबला राेमांचक रहा। अब ये महिला खिलाड़ी जयपुर में भाग लेने जाएंगी। गोविंदगढ़ की रस्साकशी टीम में महिला ललता, मिथलेश, चंदा देवी, कविता, मचला, सुनीता देवी, गायत्री देवी, संतरा देवी व गायत्री ने भाग लिया। इनमें कई खिलाड़ी 50 साल की उम्र के भी थे। कुछ 40 से अधिक उम्र की महिलाओं ने भाग लिया। दूसरी टीम रैणी में भी 40 से 50 साल की महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story