ड्रैगन की घुसपैठ: भूटान की जमीन कब्जा चीन ने भारत के बॉर्डर पर बसा दिए 4 गांव, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

भारत और चीन के बीच एलएसी पर सीमा विवाद के बीच चीन के अतिक्रमण से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. ओपन सोर्स अकाउंट डेट्रस्फा ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि चीन ने भूटान में चार नए गांव बना लिए हैं. ये गांव डोकलाम के पास है जहां से भारत का 'चिकन नेक' गुजरता है. चीन की तरफ से ये कथित गांव मई 2020 से लेकर नवंबर 2021 में बनाए गए हैं. ये दावा सैटेलाइट इमेज के आधार पर किया गया है और रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन ने ये गांव डोकलाम के नजदीक भूटान के विवादित इलाके में बनाए हैं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





