भारत

डॉ. उदित राज को बंगला खाली कराया गया, वीडियो

Nilmani Pal
24 Oct 2025 1:21 PM IST
डॉ. उदित राज को बंगला खाली कराया गया, वीडियो
x

दिल्ली। पूर्व अधिकारी व कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज को बंगला खाली कराया गया, उन्होंने X पोस्ट में लिखा, आज मेरे निवास जो उनकी पत्नी श्रीमती सीमा राज जी के नाम से अलाट है, C-1/38, पंडारा पार्क, नई दिल्ली को एक महीने का अतिरिक्त समय के लिए कोर्ट के माध्यम से समय मांगा गया है और 28 अक्टूबर को इसकी सुनवाई है, कोर्ट के नोटिस के बावजूद भाजपा के नेताओं के इशारे पर आज जबरदस्ती सामान रोड पर फेंका जा रहा है।

हम ख़ुद अपने घर का सामान निकाल रहे हैं ताकि सुरक्षित रहे लेकिन अधिकारी जबरदस्ती कर रहे हैं । अदालत में 28 अक्टूबर की तारीख है और मंत्रालय को नोटिस किया जा चुका है फिर भी मेरे घर से सामान फेंका जा रहा है । दलित- पिछड़ों की आवाज उठाने की क़ीमत देना पड़ रहा है।



Next Story
null