
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा ने सिक्किम के प्रदेश संगठन और विधायक दल में फेरबदल करते हुए डीआर थापा को सिक्किम भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी आलाकमान ने एनके सुब्बा को सिक्किम विधान सभा में अपने विधायक दल का नया नेता बनाया है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इन नियुक्तियों को लेकर जारी पत्र में बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डीआर थापा को सिक्किम का प्रदेश अध्यक्ष, एनके सुब्बा को सिक्किम भाजपा विधायक दल का नेता और डीटी लेप्चा को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है।
Tagsडीआर थापासिक्किम भाजपाभाजपासिक्किम भाजपा प्रदेश अध्यक्षDR ThapaSikkim BJPBJPSikkim BJP State President
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





