भारत

'डॉ. होमी जहांगीर भाभा ने भारत को परमाणु विज्ञान में दिलाई नई पहचान', जयंती पर केंद्रीय और मुख्यमंत्रियों ने किया नमन

jantaserishta.com
30 Oct 2026 9:08 AM IST
डॉ. होमी जहांगीर भाभा ने भारत को परमाणु विज्ञान में दिलाई नई पहचान, जयंती पर केंद्रीय और मुख्यमंत्रियों ने किया नमन
x
नई दिल्ली: भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक एवं महान वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोहर लाल और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने नमन किया है। इसके साथ कहा कि जहांगीर भाभा की दूरदर्शी सोच और वैज्ञानिक उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, "भारतीय परमाणु उर्जा कार्यक्रम के जनक महान वैज्ञानिक पद्म भूषण डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर उन्हें सादर नमन।"
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनरल एवं दूरदर्शन वैज्ञानिक 'पद्मभूषण' डॉ. घर पर जहांगीर भाभा की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन! आपकी अद्वितीय प्रतिभा, वैज्ञानिक दृष्टि और अदम्य संकल्प ने भारत को आत्मनिर्भर और परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। विज्ञान के माध्यम से राष्ट्र सेवा करने वाले आप जैसे सपूत हमेशा युवाओं के प्रेरणा स्रोत और मार्गदर्शक कहते हैं।"
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, "महान वैज्ञानिक, प्रख्यात परमाणु भौतिक विज्ञानी और भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के प्रणेता डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर कोटिशः नमन। आपकी दूरदृष्टि ने भारत को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपका जीवन वैज्ञानिक दृष्टि, नवाचार, दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है, जो हमें सदैव राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।"
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में कहा, "भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक एवं महान वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। विज्ञान के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी दूरदर्शी सोच और वैज्ञानिक उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, "भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। अपनी दूरदर्शी सोच, अद्वितीय वैज्ञानिक प्रतिभा और अथक परिश्रम से उन्होंने भारत को परमाणु विज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई तथा आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की मजबूत नींव रखी। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, "भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक, महान भौतिकी वैज्ञानिक एवं 'पद्म भूषण' से सम्मानित डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! राष्ट्र को विज्ञान और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने में उनका अद्वितीय योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, "भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक एवं पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने अपने असाधारण वैज्ञानिक कौशल और दूरदर्शिता से भारत को परमाणु शक्ति के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत नींव रखी। विज्ञान के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाने का उनका संकल्प और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, "भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर सादर नमन करता हूं। देश को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और वैज्ञानिक प्रगति को नई दिशा देने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story