Top News

बिग ब्रेकिंग: डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तोड़ी

jantaserishta.com
14 Dec 2023 3:23 PM IST
बिग ब्रेकिंग: डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तोड़ी
x

गाजियाबाद: गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव सुठारी में अंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने की घटना सामने आई है। गांव के ही असामाजिक तत्वों ने स्टेचू को तोड़ दिया। इस घटना के बाद दलित समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।

गांव सुठारी में डॉ बी आर अंबेडकर पार्क स्थित है। पार्क में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। इसको लेकर दलित समाज में अन्य लोगों में काफी समय से विवाद चलता आ रहा है। इस बात को लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हुई। गुरुवार सुबह को जब लोग आंबेडकर पार्क की ओर पहुंचे तो वहां पर डॉ भीमराव की खंडित प्रतिमा देखकर दंग रह गए।

इसके बाद दलित समाज के लोग एकत्र हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। दलित समाज के लोगों का आरोप है कि गांव के दबंगों ने जो काफी समय से प्रतिमा लगाने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने ही प्रतिमा को खंडित किया है। डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा बूझकर शांत किया। तनाव को देखते गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story