भारत
युवक पर टूट पड़े दर्जनभर बदमाश, एसी शॉप में घुसकर बेरहमी से पीटा
Nil dhankar
25 July 2022 7:19 AM IST

x
यूपी। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा से एक मारपीट का मामला सामने आया है. जहां दर्जन भर दबंगों ने एक युवक को जमकर पीटा. यह पूरी घटना सेक्टर-12 के बी-ब्लॉक की है.यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. दरअसल पार्किंग में स्कूटी हटाने को लेकर यह विवाद हुआ था. जिसमें दर्जनभर बदमाशों ने एसी शॉप में घुसकर युवक पर हमला कर दिया. आरोपी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-12 के B ब्लॉक में स्थित एसी की दुकान पर युवक काम करता है. रविवार दोपहर वो पार्किंग से बाहर निकल रहा था तभी सामने स्कूटी पर बैठे युवक को स्कूटी हटाने को कहा, जिसे लेकर दोनों में विवाद हो गया. कुछ देर बाद स्कूटी सवार युवक ने अपने दर्जनों साथियों को बुला लिया और दुकान में घुसकर युवक की पिटाई कर दी. इसके बाद पीड़ित युवक ने घटना की सूचना थाना सेक्टर 24 पुलिस को दी.
वहीं, पुलिस का कहना है कि एसी की दुकान में काम करने वाले युवक की पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था. युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़ित युवक से पूछताछ कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. मुख्य आरोपी का नाम रिजवान बताया जा रहा है.
Next Story





