
x
'5 लाख रुपए के लिए करते थे प्रताड़ित
Koderma कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले में जयनगर थाना क्षेत्र के लतबेधवा गांव की रहने वाली 22 वर्षीय सजना कुमारी का शव मंगलवार को उसके मायके के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। मृतका के पिता बसंत नारायण सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपए की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने दामाद अमर सिंह, समधी महेंद्र सिंह और समधिन आशा देवी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।
परिजनों के मुताबिक, 18 जून को वे अपनी पुत्री को एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए ससुराल से मायके लेकर आए थे। सोमवार रात समारोह से लौटने के बाद सजना घर पर थी। इसी दौरान उसके पति का फोन आया और दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। परिजनों ने बताया कि रात में सभी लोग अपने-अपने कमरों में सो गए। मंगलवार सुबह जब परिवार के सदस्य उसे जगाने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर सजना का शव पंखे से लटका मिला। उसे तत्काल नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आरोपों और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsकोडरमा न्यूजझारखंड समाचारसजना कुमारीदहेज उत्पीड़नविवाहिता की मौतजयनगर थानालतबेधवा गांवआत्महत्या मामलादहेज हत्याअमर सिंहमहेंद्र सिंहआशा देवीझारखंड क्राइम न्यूजपुलिस जांचपोस्टमार्टम रिपोर्टKoderma NewsJharkhand NewsSajna Kumaridowry harassmentdeath of married womanJaynagar Police StationLatbedhwa Villagesuicide casedowry murderAmar SinghMahendra SinghAsha DeviJharkhand Crime Newspolice investigationpost mortem report
Next Story





