भारत
दहेज की मांग पूरी नहीं हुई, महिला को तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाला
jantaserishta.com
22 July 2023 11:03 AM IST

x
DEMO PIC
पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निशातपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति रहमान के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम (तीन तलाक ), दहेज प्रकरण के तहत मामला दर्ज कराया है। महिला ने पति के साथ सास-ससुर पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
शिकायत में बताया गया है कि वह शाहजहानाबाद क्षेत्र की रहने वाली है और सितंबर 2021 में उसकी शादी करौंद निवासी रहमान के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तो सब ठीक-ठाक चला। मगर, बाद में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ते खत्म करने की बात की। बच्चे के साथ घर छोड़कर भी जाने को कहा है।
पुलिस ने इस शिकायत पर आरोपी पति के साथ साथ ससुर के खिलाफ दहेज प्रकरण, मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





